पलामू, दिसम्बर 1 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय के सोरडीहा मुहल्ले में संचालित न्यू लाईफ हॉस्पिटल में गर्भपात के दौरान फिर एक महिला की जान चली गयी है। घटना 30 नवंबर दिन रविवार की बताई जा रही है। पांडू थाना क्षेत्र के तीसीबार गांव निवासी प्रदीप मेहता की 32 वर्षीय पत्नी साधना देवी को न्यू लाईफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला कुछ माह की गर्भवती थी जिसका अवैध रूप से गर्भपात कराया गया। गर्भपात के बाद महिला का अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद आनन फानन में उसे रेफर कर दिया गया। न्यू लाईफ हॉस्पिटल प्रबंधन ने पैसे व पहुंच के दम पर मामले को दबाने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। चिकित...