रामनगर, फरवरी 12 -- रामनगर। गर्जिया मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 10 मार्च तक बंद रहेगा। सिंचाई विभाग गर्जिया मंदिर के निचले हिस्से पर सुरक्षा संबंधित निर्माण कर रहा है। गुरुवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय जोन ने बताया कि गर्जिया मंदिर के टीले व निचले हिस्से पर सुरक्षा संबंधित काम चल रहा है। बताया कि बीते दिनों पांच फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं के लिए टीले पर रोक लगा दी गई थी। कार्य में समय लग रहा है। लोगों की सुरक्षा व निर्माण काम को देखते हुए अब 10 मार्च तक मंदिर को बंद किया जाना है। वहीं एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि गर्जिया मंदिर में रोजाना सैकड़ों लोग दर्शन को आते हैं। बताया कि दर्शन को देवी का डोला मंदिर के नीचे लाने की व्यवस्था की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.