रामनगर, जून 2 -- रामनगर। गर्जिया मंदिर में परिवार के साथ दर्शन को आई एक महिला की सोने की चेन छीनकर दो महिलाएं फरार हो गईं। आरोपी महिलाओं ने पीड़िता की बहन की चेन छीनने की कोशिश भी की। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी ममता श्रीवास्तव पत्नी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को परिवार के साथ गर्जिया मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। इस दौरान जैसी ही वह गंदिर परिसर में पहुंची तो पीछे से आईं दो महिलाओं ने उसके गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन निकाल ली। दोनों महिलाओं ने पीड़िता की बहन शीला देवी के गले से भी चेन निकालने का प्रयास किया। शीला देवी ने एक महिला का हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों आरोपी महिलाएं हाथ छुड़ाकार भाग गईं। मामले में कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.