रामनगर, दिसम्बर 13 -- रामनगर। जिम कार्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बुधानी के नेतृत्व में नेचर गाइडों ने कार्बेट से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्क के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। शनिवार को पार्क के डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा से मिलकर गर्जिया पर्यटन जोन को विभागीय माध्यम से प्रमोशन व रोजगार पर चर्चा की। उन्होंने गर्जिया पर्यटन जोन के नक्शे में दर्ज मार्गों को खुलवाने व सुरक्षा की दृष्टि से मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की। फूलताल में सोलर पंपिंग कराकर वन्य जीवों के लिए भरपूर पानी की व्यवस्था करने समेत कई मांगों को रखा। इस मौके पर राजेश नेगी, हरि शंकर देव, पवन बिष्ट, विजय रावत, रंजीत रावत, योगेश नैनवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...