रामनगर, मई 26 -- संवाददाता। एक जिप्सी चालक ने गर्जिया चौकी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार रात साथी चालकों के साथ कोतवाली का घेराव किया और मामले में तहरीर दी है। सोमवार को मामले में एसएसपी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई नहीं होने पर टैक्सी संचालन बंद करने की चेतावनी दी है। एसएसआई मो. युनूस ने बताया कि मोहल्ला खताड़ी निवासी जिप्सी चालक आसिफ ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह ग्राम ढिकुली क्षेत्र में पर्यटकों को होटल में छोड़कर वापस जा रहा था। इसी दौरान गर्जिया पुलिस चौकी इंचार्ज ने आकर बिना किसी बात के गाली गलौज करते हुए उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जिप्सी चालकों कोतवाली का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोमवार सुबह जिप्सी चालकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन भी भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.