पिथौरागढ़, अगस्त 13 -- पिथौरागढ़। गर्खा राजकीय इंटर कॉलेज में नंदा पोखरिया ने ने अपने पति पूर्व प्रधानाचार्य स्व. पुष्कर सिंह पोखरिया की स्मृति में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गणवेश बांटे। बुधवार को विद्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पांच छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किए। शिक्षक नवीन चंद्र जोशी ने कहा कि पोखरिया परिवार लंबे समय से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की मदद कर रहा है। यहां राजेंद्र सिंह पोखरिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.