बागेश्वर, मई 9 -- वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे के नेतृत्व में वन विभाग ने गरुड़ बाजार, डंगोली बाजार में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया। विगत दिनों बंदरों के काटने की घटना के बाद लोग तहसील दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे थे। जहां एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने वन विभाग को तुरंत गरुड़ क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में वन विभाग की से वन दरोगा नवल भंडारी, वन आरक्षी चंदन कुमार, मनोज आर्य टीम के साथ बंदरों को पकड़ने का कार्य किया गया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाई ने बताया कि बंदर पकड़ने का कार्य शुरू है। 30बंदरों को पकड़ा गया। आगे भी कार्य जारी रहेगा। बंदरों को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.