बागेश्वर, मई 28 -- जिनखोला गांव के वयोवृद्ध होल्यार बहादुर सिंह भाकुनी का आकस्मिक निधन हो गया है। वे 94 वर्ष के थे। उन्होंने जिनखोला गांव में वर्षों तक होली का नेतृत्व कर संस्कृति व परंपरा को जीवंत बनाए रखा। उन्होंने अनेक युवाओं को होली गायन से जोड़ा। लोग उनकी गायन शैली के कायल थे। उनके निधन पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, प्रशासक हेमा बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, पूर्व जिपंस जनार्दन लोहुमी, ओएसडी मधुसूदन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, दिनेश बिष्ट, डीके जोशी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजू नेगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...