बागेश्वर, जून 3 -- विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व उप निरीक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। यहां तहसील में धरना-प्रदर्शन कर राजस्व उप निरीक्षकों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व सेवक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वा पर यहां राजस्व उप निरीक्षकों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। राजस्व उप निरीक्षकों ने कहा है कि उन्होंने पुलिस कार्य और अंश निर्धारण कार्य का पुरजोर विरोध किया है। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। कार्य बहिष्कार से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोगों के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इस दौरान युवराज गोस्वामी, रमेश चंद्र, मनोज कुमार, प्रवीण सिंह टाकुली, कमल उपाध्याय, जगत सिंह कोरंगा, मानवेंद्र सिंह गुनसोला, रघुवीर सिंह फर्सवाण, जीवन लाल, चंद...