बागेश्वर, मार्च 15 -- बारिश के कारण शनिवार को सलानी गांव में एक मकान भरभराकर गिर गया। उस वक्त परिवार के लोग घर के अंदर ही थे। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भर्ती किया गया। उपचार के बाद तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई। अन्य को भर्ती किया गया। सीओ अजय लाल साह समेत तहसील प्रशासन ने मौका मुआयना किया। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सलानी गांव निवासी केदार राम पुत्र हीम राम का मकान शनिवार की सुबह हुई बारिश के बाद करीब आठ बजे भरभराकर गिर गया। इस हादसे में परिवार का मुखिया 62 वर्षीय केदार राम पुत्र हीम राम, 60 वर्षीय धरमा देवी पत्नी केदार राम, 31 वर्षीय राधा पत्नी चंदन राम, 38 वर्षीय चंदन राम पुत्र केदार राम, 10 वर्षीय आरती पुत्री चंदन राम, डेढ़ वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.