बागेश्वर, जनवरी 2 -- राजकीय कन्या जूनियर स्कूल भतड़िया में आयोजित गणित विषय की तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया है। समापन करते हुए समाजसेवी चंद्रशेखर जीना ने कहा कि जीवन में गणित विषय का व्यावहारिक ज्ञान होना जरूरी है। संदर्भदाता भुवन सिंह डसीला व प्रदीप पंत ने बच्चों को गणित विषय में सरलता से कठिन की ओर बढ़ने के कई टिप्स दिए।अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य नवीन मिश्रा ने कहा कि गणित विषय में बच्चों को करत-करत अभ्यास ते का सिद्धांत अपनाना होगा। जितना अभ्यास होगा, गणित उतनी जल्दी समझ में आ जाएगा। कार्यशाला में प्राथमिक विद्यालय डुंगलोट एवं जूनियर स्कूल भतड़िया के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान बीआरपी भुवन चंद्र भट्ट, रोहित कुमार, एसएमसी अध्यक्ष मनीषा देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.