बागेश्वर, फरवरी 21 -- नगर पंचायत ने बैजनाथ, टीटबाजार और गरुड़ बाजार में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री करने और गंदगी करने पर आठ व्यापारियों का चालान काटा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर चार व्यापारियों का चालान किया और 1000 रुपये की राजस्व वसूली की। इसके अलावा गंदगी करने वाले चार व्यापारियों का चालान काटकर 1200 रुपये वसूले। ईओ कांडपाल ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कदापि न किया जाए। इस दौरान टीम में अवर अभियंता राहुल प्रताप गौतम, वरिष्ठ सहायक किशन सिंह बिष्ट, पर्यावरण पर्यवेक्षक कविता पांडे, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...