बागेश्वर, सितम्बर 9 -- विकास खंड गरुड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय मानक ब्यूरो के देहरादून शाखा के निदेशक डॉ. सौरभ तिवारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बीआईएस केयर एप के माध्यम से उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आईएसआई मार्क वाले उत्पादों की जांच सीएमएल नंबर से, हॉलमार्क वाले उत्पादों की जांच एचयूआईडी नंबर से और आर मार्क वाले उत्पादों की जांच सीआरएस नंबर से की जा सकती है। सभी कार्यकर्ताओं के मोबाइल में बीआईएस केयर एप डाउनलोड कराया गया और इसका इस्तेमाल करना सिखाया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित उत्पादों का ही उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.