नई दिल्ली, जनवरी 30 -- गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के प्रमुख पुराणों में से एक है, जिसमें भगवान विष्णु ने गरुड़ को मृत्यु, पाप, पुण्य, नरक, स्वर्ग और आत्मा के रहस्य बताए हैं। इस पुराण में अकाल मृत्यु के कारणों का विस्तार से वर्णन है। गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ विशेष पाप कर्म मनुष्य की आयु को क्षीण करते हैं और अकाल मृत्यु का कारण बनते हैं। ये पाप ना केवल शारीरिक जीवन को छोटा करते हैं, बल्कि आत्मा को भी नरक की ओर ले जाते हैं। आइए जानते हैं गरुड़ पुराण में वर्णित उन प्रमुख 5 पाप कर्मों के बारे में, जो अकाल मृत्यु का कारण बनते हैं।ब्राह्मणों का अपमान और हिंसा गरुड़ पुराण में सबसे घोर पाप ब्राह्मणों का अपमान, निंदा या हिंसा माना गया है। ब्राह्मणों को ज्ञान और धर्म का प्रतीक माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति ब्राह्मण को अपशब्द कहे, उनकी निंदा करे, उन्हे...