बागेश्वर, दिसम्बर 12 -- जाड़ों में भी जिले के जंगल सुरक्षित नहीं रह गए हैं। इसबार जिले में जंगल फायर सीजन की तरह ही जल रहे हैं। गुरुवार की शाम ग्राम जिजोली के जंगल में आग भड़क गए। आग रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने दमकल विभाग और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद दमकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दमकल कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को फायर स्टेशन गरुड़ को एमडीटी पर ग्राम-जिजोली (भेंटा) के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना में बताया कि आग तेजी से फैल रही है और रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। सूचना पर फायर यूनिट गरुड़ तत्काल प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई और आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम ने स्थानीय निवासियों की म...