बदायूं, दिसम्बर 24 -- कुंवरगांव। ब्लाक वजीरगंज क्षेत्र के गांव गरुईया में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आजकल ताला लटक रहता है। जिससे डॉक्टर सहित स्वास्थ्य सेवाएं नदारद हैं। परेशान मरीज इधर-उधर चक्कर काटने को मजबूर हैं। उनको अपना इलाज कराने कुंवरगांव भागना पड़ रहा है। इस मंदिर में पुजारी नहीं बल्कि डॉक्टर होते हैं, जो गरीबों का मुफ्त में इलाज करते हैं। इसके विपरीत क्षेत्र के इस गांव में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए आयुष्मान आरोग्य मेला में आज कल ताला लटका रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर सप्ताह में एक दिन महिला डॉक्टर और गांव की आशा बैठती हैं। बाकी दिन यहां पर ताला लटका रहता है। मरीजों को सामान्य बीमारी से पीड़ित होने पर दूर-दराज नहीं जाना पड़ता था और उनको यहां पर मुफ्त में दवा भी मिल रही थी। गांव के लोगों को अब इलाज के लिए प्राइ...