बोकारो, दिसम्बर 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बढ़ते ठंड को देखते हुए बोकारो जिला प्रशासन ने पूरे जिले में अलाव जलाने की व्यवस्था की है। ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने गरीब, बेसहारा व रात में काम करने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था की है। इस संदर्भ में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि ठंड से परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय, पंचायत भवन, हाट-बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई है। डीसी ने संवेदनशीलता के साथ अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...