पलामू, नवम्बर 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह में अच्छी ठंड लग रही है,परंतु अभी तक जिला प्रशासन की ओर से गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांगों को मिलने वाला कंबल जिला में उपलब्ध नहीं हो सका है। कंबल जिला में कब तक उपलब्ध हो जाएगा,इसके बारे में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को इस बारे में कोई जानकारी नही है। पिछले साल राज्य स्तर पर कंबल की खरीददारी की गई थी और जिला को कंबल उपलब्ध कराया गया था। पिछले साल ठंड में जिले में करीब 52 हजार गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांगजनों को प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध कराया गया था। पलामू जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि अभी तक राज्य की ओर से गरीब, असहायों के बीच कंबल वितरण करने के लिए नहीं उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य से ही एक फामेंट उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.