बलरामपुर, जनवरी 6 -- तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व अध्यक्ष स्व फिरोज पप्पू की पुण्य तिथि पर उनकी पत्नी नपाप अध्यक्षा कहकशा फिरोज एवं उनकें प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर विवेक, परवीन, आशा देवी, सुनीता सोनी, तौकीरूल हसन, शकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे। इसी के साथ ग्राम लाल नगर सिपहिया में भाजपा मंडल अध्यक्ष महन्थराम गुप्ता ने भीषण ठंडी को देखते हुए गरीबों को 50 कंबल बांटे। कंबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे। मंडल अध्यक्ष ने कहा क्षेत्र में हर गांव में चिन्हित कर सबको कंबल दिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य तुलसीदास गुप्ता, सफाई कर्मी जगदंबा प्रसाद, भगवती प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार, मालिक राम, पुजारी भारती और बूथ अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता समेत कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...