मधुबनी, जून 29 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। दिल्ली के आनंद विहार से सहरसा जाने वाली 05578 गरीब रथ स्पेशल ट्रेन रविवार को झंझारपुर स्टेशन पर 34 घंटे की देरी से पहुंची। इस वजह से यात्रियों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन से उतरे यात्रियों ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए रेलवे की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाए। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को आनंद विहार से शुक्रवार सुबह 5:15 बजे ही चलना था, लेकिन यह अगले दिन, शनिवार को सुबह 5 बजे ही खुल पाई। यानी, यात्रियों को आनंद विहार स्टेशन पर ही 24 घंटे का अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। एक यात्री ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 24 घंटे स्टेशन पर बिताना कितना मुश्किल होता है, खासकर जब आपके साथ परिवार और बच्चे हों। चौबीस घंटे की देरी से खुलने के बाद भी ट्रेन की हालत सुधरी नहीं। यात्रियों ने ...