कौशाम्बी, नवम्बर 12 -- शिकायती पत्र भेजकर डीएम से लगाया न्याय की गुहार सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। मजदूरी कर पाई-पाई जोड़कर बैंक में जमा करने वाली महिला की खून-पसीने की कमाई पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महिला की कमाई को तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने निकलवाकर लाइफ इंश्योरेंस योजना में जमा करा दिया। अब बैंक कर्मचारी यह कह रहे हैं कि उसका पैसा डूब गया है। पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। कड़ा क्षेत्र के अम्बाई बुजुर्ग गांव की रहने वाली सोमवती (पत्नी हरीलाल) ने भारतीय स्टेट बैंक देवीगंज शाखा के तत्कालीन प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाया है। डीएम को भेजे गए पत्र में बताया कि उनकी जमा पूंजी 1,04,500 रुपये धोखे से निकालकर किसी लाइफ इंश्योरेंस योजना में लगा दी गई। अब बैंक कर्मचारी यह कह रहे हैं कि आपका पैसा डूब गया। पीड़िता का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.