दरभंगा, जनवरी 31 -- बेनीपुर। जीवन हॉस्पिटल बेनीपुर ने मुफ्त चिकित्सा शिविर 30 जनवरी को भैरवस्थान कोर्थ में लगाकर साढे तीन सौ मरीजों का इलाज कर दवा दी। अस्पताल के निदेशक डॉ. आरके झा के नेतृत्व में डॉ. अशरफ, डॉ. सूरज, डॉ. आदित्य व डॉ. रविराज सहित अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। डॉ. झा ने बताया कि शिविर में सीबीसी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, एक्स-रे सहित कई आवश्यक जांच नि:शुल्क की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...