सोनभद्र, जनवरी 10 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा के भाठ क्षेत्र में शनिवार को उप्र के राज्य मंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण संजीव गोंड ने लगभग एक हजार कमजोर वर्ग के लोगों वृद्ध असहायों के बीच पहुंच लगभग एक हजार कम्बलों को वितरण किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि गरीब मजलूमों की सेवा ही सच्चा धर्म है। उन्होने बताया कि स्थानीय परियोजनाएं और समाजसेवी भी इस दिशा में बढ़चढ़कर सहायता कार्य करे और शीतलहरी से जूझ रही जनता को राहत प्रदाने करने में आगे आयें। इस मौके पर अनपरा परियोजना के अधिशासी अभियंता गौतम,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.