रिषिकेष, जनवरी 29 -- कांग्रेस ने छिद्दरवाला क्षेत्र में चौपाल लगाकर भाजपा की खामियां बताई। कहा कि भाजपा गरीब मजदूरों का हक छीन रही है। कांग्रेस ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर मनरेगा को धीरे-धीरे समाप्त करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि मनरेगा योजना देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए रोज़गार की गारंटी थी, लेकिन भाजपा सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों के कारण आज यह योजना कागजों तक सीमित होकर रह गई है। रोजगार के अभाव में गांवों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला ने कहा कि जब सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, तो फिर गरीब मजदूरों को उनका मेहनताना समय पर क्यों नहीं मिल रहा। चेतावनी दी गई कि यदि भाजपा सरकार ने मजदूरी का तत्काल भुगतान नहीं किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.