दुमका, फरवरी 23 -- सरैयाहाट प्रतिनिधि। प्रखंड सरैयाहाट अंतर्गत ग्राम माथाकेशो, पंचायत माथाकेशो निवासी 20 वर्षीय गुंजा कुमारी के विवाह अवसर पर सामाजिक संस्था सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन द्वारा विदाई सामग्री प्रदान कर सराहनीय पहल की गई। विवाह समारोह कन्या के आवास पर सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। गुंजा कुमारी का विवाह भागलपुर जिला के ग्राम विरनोद, गोराडीह निवासी रोहित कुमार के साथ तय हुआ है। आर्थिक रूप से सामान्य परिवार से आने वाली इस कन्या के सुखद वैवाहिक जीवन की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए संस्था ने आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई। संस्था की ओर से नवविवाहिता को ट्रंक, तोशक, रजाई, बेडशीट, दो तकिया, मच्छरदानी, 50 पीस का स्टील बर्तन सेट, वर-वधू के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री तथा श्रृंगार बॉक्स सहित अन्य उपयोगी सामान प्रदान किया गया। पंचा...