कुशीनगर, फरवरी 2 -- कुशीनगर। पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान द्वारा आगामी माह में गरीब परिवार के कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए संस्थान के अध्यक्ष व प्रबंधक ने घर घर जाकर विशेष सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन के बाद सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए परम्परागत तरीके से हल्दी, अक्षत व सुपारी भेंट कर आमंत्रित किया। संस्थान के अध्यक्ष दीपनारायण अग्रवाल व प्रबंधक पप्पू पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा संकल्प यह है कि समाज के किसी भी निर्धन या वंचित परिवार के पिता को अपनी लाडली के हाथ पीले करने के लिए अपनी जमीन गिरवी न रखना पड़े और न ही अपना घर बेचना पड़े। उन्होंने कहा कि शादी के खर्च के कारण गरीब परिवार कर्ज के दलदल में फंस जाते हैं, जिसे खत्म करना ही हमारी संस्था का परम धर्म है। उन्होंने कहा सत्यापन प्रक्रिया इसलिए जरूरी है, ताकि सही और जरू...