जहानाबाद, फरवरी 20 -- करपी, निज संवाददाता। सरकार के द्वारा गरीब परिवारों को फ्री में सोलर पैनल दिए जाएंगे, जिससे उन्हें बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी। उक्त आशय की जानकारी करपी के कनीय अभियंता संजय कुमार ने देते हुए बताया कि सरकार ने यह फैसला गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए किया है। उन्होंने बताया कि इसका लाभ केवल कुटीर ज्योति यानी बीपीएल उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। जिसमें 1.1 केवीए सोलर पैनल बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। सोलर पैनल के इंस्टॉलेशन तथा पैनल लगाने का पूरा खर्च विद्युत विभाग उठाएगा। इसके लिए पात्र परिवारों के छत पर लगभग 64 वर्ग फीट छाया मुक्त पक्की जगह होनी चाहिए। इसी पर सोलर पैनल इंस्टॉल किए जाएंगे, जिससे कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल की चिंता खत्म हो जाएगी और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया सुविधा एप से किया जा सकत...