अजमेर, फरवरी 15 -- भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी शनिवार को अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी प्रीति अडानी के साथ मिलकर गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढ़ाई। जहां उन्होंने सभी के लिए बरकत और सलामती की दुआएं मांगी। वहां पहुंचने पर दरगाह के प्रमुख खादिम ने उनका स्वागत किया और उनके सिर पर साफा रखते हुए उन्हें दरगाह तक ले गए। इस दौरान अडानी हाथों में गुलाब के फूलों से भरी टोकरी हाथों में लेकर दरगाह तक पहुंचे और पूरी अकीदत के साथ गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान उनकी पत्नी ने भी साड़ी के पल्लू से सिर ढंककर चादर पर हाथ लगाया। बता दें कि करीब हफ्तेभर पहले 7 फरवरी को ही अडानी परिवार के घर एक मांगलिक कार्य हुआ है, जिसमें उनके बेटे जीत की शादी हुई है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.