जहानाबाद, सितम्बर 5 -- रतनी, िनज संवाददाता। अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस उनके पैतृक गांव शकूराबाद (कुरहारी )में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। जहां लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार उर्फ़ गोपाल शर्मा ने कहा कि जगदेव बाबू एक व्यक्ति नहीं विचार थे। वे हमेशा गरीब गुरबों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहे। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष सह जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू हमेशा शोषितों और वंचितों के लिए लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए। इस मौके पर जदयू नेता रामभवन सिंह कुशवाहा, जदयू के पूर्व जिला संगठन प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जदयू जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु, रतनी उप प्रमुख राजेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार दांगी, नन्द शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.