लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- ग्राम बोझवा निवासी एक गरीब महिला ने विधायक रोमी साहनी से मुलकात कर अपने व्यथा बताई। जिसको विधायक ने तत्काल पूरा करा दिया। बोझवा निवासी बिल्लो देवी नें विधायक रोमी साहनी से मुलाकात कर मार्मिक स्वर में बताया कि वह अपनी बिटिया की शादी में एक अलमारी देना चाहती है। महिला के आग्रह पर विधायक रोमी साहनी ने तत्काल एक नई अलमारी मंगवाकर महिला को देते हुये बिटिया के विवाह की शुभकामनायें दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...