लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- गोला गोकर्णनाथ। श्री हरिद्वारी वैश्य समिति द्वारा शहर में आर्थिक रूप से कमजोर एक सजातीय बंधु की पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक मदद दी है। शहर का एक परिवार आर्थिक तंगी से अपनी बेटी के हाथ पीले करने में दिक्क़त थी, जिसे देखते हुए श्री हरद्वारी वैश्य समिति के माध्यम से अपने समाज के सजातीय बंधुओं से आर्थिक सहयोग करने की अपील की गई। जिसपर वैश्य समाज ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। प्राप्त सहयोग को समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुमार गुप्ता ने अन्य समिति पदाधिकारियों संग सजातीय बंधु को मदद पहुंचा दी है। इस दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता, सेवानिवृत्त लेखपाल वेदप्रकाश गुप्ता, अविनाश गुप्ता, पूर्व सभासद राजेश गुप्ता और आदित्य गुप्ता व अन्य सजातीय बंधु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...