गढ़वा, अगस्त 25 -- गढ़वा। शहर के गोविंद हाई स्कूल मैदान की समीप स्थित केपी सिंह हेल्थ केयर सेंटर में सोमवार को एक गरीब का हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के निदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि दलेली गांव निवासी चंद्रदेव उरांव का हाथ काम करने के दौरान टूट गया था। उसके बाद से वह काफी परेशान था। कई जगहों पर उसे हड्डी के ऑपरेशन में काफी खर्च बताए गए थे। किसी के सहयोग से केपी सिंह हेल्थ केयर सेंटर पहुंचा। यहां रांची से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों के देखरेख में आधुनिक मशीन से डॉ आर प्रसाद ने सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल सेवा का ही केंद्र होता है। कम से कम खर्चे में मरीज ठीक होकर घर जाए यह उनकी पहली प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...