सीतापुर, जनवरी 5 -- बिसवां, संवाददाता। शैखुल औलिया हजरत गुलज़ार शाह रह. अलैह के उर्स एवं वार्षिक मेले के अवसर पर गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने दरगाह पर चादर चढ़ाई। फाउंडेशन ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन पर भी जाकर कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर मौलाना फैजान हुसैन कादरी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है। वहीं मौलाना तौकीर रज़ा खैराबादी ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मेला प्रभारी उपनिरीक्षक मंजीत खरवार, दारा सिंह, कांस्टेबल विवेक यादव एवं आकाश सिंह को दस्तार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेला सेक्रेटरी सय्यद हुसैन कादरी, फैजानुल हक, असरारुल हक, महफूज़, हाफिज़ शुऐब, तुफैल, अब्दुर्रहमान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...