कानपुर, फरवरी 15 -- कल्याणपुर, संवददाता। लोगों को गरीब आवास योजना के तहत आवास आवंटन कराने का लालच देकर शातिरों ने लाखों की रकम हड़प ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। रावतपुर पुलिस ने शातिरों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लाल कुर्ती छावनी निवासी मनोज कुमार के मुताबिक तीन वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात रावतपुर के मथुरा नगर निवासी करण चौहान से हुई थी। करण व उसके साथी अमित शर्मा ने उत्तर प्रदेश गरीब आवास योजना के तहत कॉलोनी दिलाने की बात कही। साथ ही झांसे में लेने की बाद करन ने उनसे 2022 व 23 के मध्य विभिन्न मदों के जरिए 10 लाख रुपये लेकर उसे फर्जी आवंटन पत्र थमा दिया। जानकारी पर उसे ज्ञात हुआ कि करण व अमित शर्मा अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पहले भी गरीब आवास योजना का लाभ दिलाने ...