गढ़वा, जुलाई 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को शहर के रंका मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता हेमंत सरकार मुर्दाबाद.. हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो... आदिवासियों पर अत्याचार बंद करो सहित अन्य नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्षने कहा कि भोगनाडीह में आदिवासी लोगों पर प्रशासन ने हेमंत सरकार के ईशारे पर जमकर लाठियां बरसाई। आंसू गैस के गोले बरसाए गए। इससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार गरीब, आदिवासी लोगों को कुचलने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में झारखंड की जनता ऐसे निकम्मी तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। हेमंत सरकार पार्ट टू बनने के बाद ताना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.