जमुई, जनवरी 12 -- लक्ष्मीपुर। निज संवाददाता जिले के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ सह समाजसेवी डॉ नीरज कुमार साह ने अपने निर्धारित दिन और समयानुसार कंबल का वितरण शिविर आयोजित कर किया। शिविर के माध्यम से समाजसेवी डा नीरज ने प्रखंड के मटिया बाबाथान, हरला, नजारी और मोहनपुर पंचायत के मंगरार महादलित टोला में गरीब, जरूरतमंद के बीच लगभग दो हजार कंबल का वितरण अपने हाथों किया। इस दौरान समाजसेवी डॉ नीरज ने कहा कि गरीब, असहायों की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता है। साथ ही मानवता का सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसके पूर्व मटिया में ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के बीच समाजसेवी डा नीरज का स्वागत किया। मटिया में समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव ने किया। कंबल वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों से हमारा समाज सेवा जारी है, और आगे भी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.