गढ़वा, जनवरी 13 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित अवधूत भगवान राम आश्रम परिसर में मंगलवार को महामाया मैत्राणि के पुण्य तिथि के अवसर पर क्षेत्र के गरीब,असहाय और दिव्यांगों के बीच कंबल और जैकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर आश्रम के सदस्यों ने ठंड के मौसम में गरीबों की मदद के लिए आगे आकर मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रजनी रंजन व आश्रम के सदस्यों ने ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण किया। लगभग 200 जरूरतमंदों को कंबल और जैकेट वितरित किए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। समाज के संपन्न वर्ग को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर खुशी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.