महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर सदर विकास खंड सभागार में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका व पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीता कन्नौजिया ने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन विचारों के साथ गरीबों और असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। कठिन चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बीच भी रानी अहिल्याबाई अडिग रहीं और जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहीं। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने न्याय, समाज सुधार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। अपने शासन में सख्त दहेज विरोधी कानून बनाए। बिना संतान वाली विधवाओं की संपत्ति राज्य द्वारा जब्त करने की नीति समाप्त की। विधवाओं को बच्चा गोद लेने की स्वतंत्रता दी। कहा कि पूर्व की सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.