बगहा, दिसम्बर 30 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। मंगलबार को भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने गरीबों को उजाड़ने के सरकारी प्रयास के खिलाफ मझौलिया प्रखंड मुख्यालय पर लाल झंडा के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।भाकपा के जिला मंत्री ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि वर्ष 1992 में भूमि मुक्ति अभियान के तहत गरीबों को बेतिया राज की भूमि पर बसाया गया। राजघाट सहित अन्य स्थलों पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करनेवाले लोगों को बसाया गया।इन गरीबों को भूमि बंदोबस्त करने की बजाय इन्हें उजाड़ने के लिए अंचल प्रशासन द्वारा नोटिस दी गई है।जिसका बिरोध पार्टी कर रही है।उन्होंने कहा कि जबतक गरीबो को पुनर्वास नहीं किया जाता तबतक उजाड़ना उचित नही है।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा के अंचल सचिव डॉ. कृष्ण नंदन सिंह ने की।उन्होंने माधोपुर, सेनुआरिया ,रतनमाला पंचायत के वार्ड 02 और ...