सिद्धार्थ, जून 29 -- डुमरियागंज। स्कूल पेयरिंग का नया फरमान ग़रीब वर्ग को शिक्षा से वंचित करने वाला नियम है। सही मायने में इस नियम की आड़ से स्कूल बंद करने की योजना है ताकि कोई भी सरकार की मंशा को समझ न पाए। ये बातें आप के प्रांतीय अध्यक्ष काजी इमरान लतीफ ने शनिवार को बैदौला स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ लोगों में गुस्सा है और गांव-गांव में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जहां-जहां भी स्कूल बंद किए जाएंगे वहां आम आदमी पार्टी उन गांव के अंदर और जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.