कौशाम्बी, जुलाई 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के उधोश्याम नगर में प्रस्तावित कल्याण मण्डपम की सोमवार को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर आधारशिला रखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को बताया कि उन्हें जल्द ही शादी-ब्याह व अन्य समारोह के लिए किफायती दाम पर कल्याण मंडपम उपलब्ध होगा। भूमि पूजन कर उपस्थित लोगों को बारात घर के बारे में जानकापरी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के विभिन्न कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। इसके तहत कल्याण मण्डपम जिसे विवाह हॉल या बारात घर भी कहा जाता है शादी समारोहों और अन्य सामाजिक कार्यक्रम के लिए भी सरकार द्वारा कल्याण मंडल की सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि कल्याण मण्डपम में आमतौर पर एक बड़ा हॉल, एक मंच औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.