रांची, दिसम्बर 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। क्रिसमस के अवसर पर दूसरे दिन शुक्रवार को लोयला मैदान में दरिद्र भोज हुआ। आयोजन रांची कैथोलिक पल्ली के सोसाइटी ऑफ सेंट विंसेंट डी पॉल के द्वारा किया गया। इस दौरान गरीबों व बेघर लोगों को भोजन कराया गया और कंबल सहित अन्य कपड़े बांटे गए। सोसाइटी 1975 से प्रत्येक वर्ष क्रिसमस के मौके पर यह कार्य करती आ रही है। इस दौरान आर्च बिशप विंसेंट आइंद और राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने निर्धन लोगों के बीच खाना परोसा। मौके पर सोमबित माजी, रांची पल्ली के सहायक पुरोहित फादर जॉर्ज मिंज, आर्चबिशप के सचिव फादर असीम मिंज सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...