फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव द्वारा शिवराजपुर में वीरेंद्र यादव जैविक कृषक के सहयोग से चिन्हित बुजुर्गों, दिव्यांगो, महिलाओं को सर्दी से बचाने के लिए कंबल, बाल्टी व अन्य कपड़े प्रदान किए। आश्वस्त करते हुए कहा कि सर्दी में अन्य जरुरतमंदो को भी कंबलों का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर बसंतलाल, गौरीशंकर, अंकुल कुमार, नरेंद्र तिवारी, उत्तम कुमार, गंगाप्रसाद, चैतन्य कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...