गिरडीह, दिसम्बर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले तीन से चार दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कनकनी का भी असर दिखने लगा है। ऐसे में समय पर गरीबों और जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण करने का काम जिला प्रशासन करें। वहीं शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव जलाने का भी इंतजाम करें। अक्सर देखा जाता है कि कंबल वितरण में विलंब हो जाता है। जिससे इसका लाभ सही गरीबों को नहीं मिल पाता है। समय पर कंबल मिलने से गरीबों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि कई लोग प्रखंड क्षेत्र से कमाने शहर आते है। इसमें रिक्शा चलाने, फुटपाथी दुकानदार व ठेला खोमचावाले जैसे लोग है। कई दफा ये लोग शहर में ही रात गुजार देते है। चौक चौराहों पर अलाव नहीं जलाने से ऐसे लोगों को परेशानी होती है। बढ़ते ठंड का देखते हुए प्रशासन कंबल वितरण और ...