रामगढ़, नवम्बर 18 -- रामगढ़, अंकित कुमार। झारखंड सरकार ने ऊनी कंबल के स्थान पर मिंक कंबल वितरण का निर्णय लिया है। इसे लेकर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग सचिव झारखंड सरकार सचिव मनोज कुमार ने सभी जिला को एक आदेश जारी किया है। इसमें जिला स्तर से मिंक कंबल का क्रय कर 15 दिसंबर तक वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसमें गुणवत्ता की विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है। रामगढ़ जिला में करीब 26 हजार 486 कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अब तक कंबल का दर निर्धारित नहीं है। जबकि पिछले वर्ष कंबल खरीद का अधिकतम दर 375 रुपए निर्धारित किया गया था। सरकार ने इस वर्ष कंबल के खरीद में व्यापक बदलाव किए हैं। जानकार बताते हैं कि मिंक कंबल का खर्च 700 से 800 रुपए तक आएगा। ऐसी स्थिति में सरकार की खर्च करीब ढ़ाई गुणा बढेगी। - पिछले वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.