बरेली, दिसम्बर 29 -- फतेहगंज पूर्वी। संविधान बचाओ वोट बचाओ रैली को संबोधित करने बैलगाड़ी से पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर गरीबों के वोट काटने का आरोप लगाया। रविवार को फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव जरौल मुस्तकिल में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सतारूढ़ पार्टी को ललकारा। सभा स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता सही नहीं होने पर वह बैलगाड़ी से वहां पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 करोड़ 58 लाख वोट काटकर भाजपा और चुनाव आयोग संविधान को मिटाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदाणी और अंबानी के चक्कर में प्रधानमंत्री देश के संसाधनों को बेचने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पहले रेल को बेचा फिर एयरपोर्ट को बेच दिया। अब वह देश की धरोहर अरावली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.