बेगुसराय, जुलाई 26 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। राजद के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संजु प्रिया कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमंडल व उपस्थित नेताओं ने संजू प्रिया कुशवाहा को राजद की सदस्यता रसीद के साथ राष्ट्रीय जनता दल का प्रतीक चिह्न का गमछा, लालटेन और लालूजी की जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया। राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजू प्रिया ने कहा कि प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने के लिए वे बेगूसराय में राजद संगठन को और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों के लिए राजद की सरकार ही एक मात्र विकल्प है। प्रदेश अध्यक्ष...