चंदौली, फरवरी 13 -- चंदौली, संवाददाता। कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली। सदर कचहरी स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क से निकली पदयात्रा वहीं ग्राम में पहुंचकर चौपाल में बदल गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार मजदूरों, किसानों, नवजवानों के खिलाफ काम कर रही है। सरकार देश के सभी संसाधनों पर तीन चार खरबपतियों का कब्जा करा दिया है। वहीं कांग्रेस सरकार में गरीबों के लिए बनाई गई मनरेगा सहित सभी योजनाओं को या तो समाप्त कर दी है या उसको कमजोर कर दिया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि एपस्टीन फाइल में भाजपा के कुछ प्रमुख नेताओं के नाम उजागर होने और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.