औरंगाबाद, अगस्त 14 -- सीपीआई के पूर्व विधायक स्व. राम शरण यादव की 20वीं पुण्यतिथि समारोह बुधवार को हसपुरा बस स्टैंड समीप उनके प्रतिमा स्थल पर पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन सीपीआई अंचल सचिव चंद्रशेखर सिंह ने की। जिला कार्यकारणी सदस्य राम एकबाल सिंह के नेतृत्व में लोगों ने बारी-बारी से उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके पुत्र ई. रणविजय कुमार और रंजीत कुमार ने अतिथियों का स्वागत व सम्मानित किया। विधायक भीम सिंह ने उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राम शरण बाबू गरीबों के मसीहा थे। पूर्व जिप प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि क्षेत्र से पांच बार विधायक बने थे। वे सादगी के प्रतीक थे। पंचायत समिति धनंजय कुमार उर्फ मुन्ना, गोह अंचल सचिव सुरेश यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, नागेश्वर या...