बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम के वार्ड नंबर 31 सकुनतकला में शुक्रवार को वार्ड पार्षद अंजनी कुमार ने दर्जनों वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांगजनों को तिलकुट व गर्म कपड़े बांटे। उन्होंने कहा कि गरीबों व वंचितों की मदद के लिए सबों को आगे आना चाहिए। मौके पर संतोष कुमार सिन्हा, मदन कुमार, छविनाथ प्रसाद, दीपक कुमार, परमानंद कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...